Skip to main content
Niantic कुकीज़ नीति

प्रभावी होने का दिनांक: 14 अक्टूबर, 2019

हम Niantic, Inc. हमारे गेम और वेबसाइटों (“सेवाओं”) में कुकीज़ का उपयोग करते हैं; कुकीज़ ऐसी छोटी-छोटी टेक्स्ट फ़ाइलें होती हैं, जो एक वेब सर्वर द्वारा आपके कंप्यूटर या डिवाइस में तब रखी जाती हैं जब आप हमारी सेवाओं को एक्सेस करते हैं। हम आपके कंप्यूटर या डिवाइस में कुकीज़ और इसी प्रकार की अन्य टेक्नोलॉजी रख व एक्सेस कर सकते हैं, जिन्हें “प्रथम पक्ष (फ़र्स्ट पार्टी) कुकीज़” कहा जाता है। तृतीय पक्ष भी कुकीज़ रख व एक्सेस कर सकते हैं; ऐसी कुकीज़ को “तृतीय पक्ष (थर्ड पार्टी) कुकीज़” कहा जाता है और उनका वर्णन नीचे किया गया है।

हम हमारी सेवाओं के कुल उपयोग और वेब ट्रैफ़िक की निगरानी के लिए, हमारी सेवाओं को कस्टमाइज़ करने व बेहतर बनाने के लिए, हमारी सेवाओं में अपना रास्ता ढूँढने में आपकी मदद के लिए, आपकी रुचि के अनुसार विशिष्ट कंटेंट आप तक पहुँचाने के लिए, और आपको विज्ञापन दिखाने के लिए कुकीज़ और स्थानीय भंडारण का उपयोग करते हैं।

हम “वेब बीकंस” का भी उपयोग करते हैं (इन्हें वेब बग्स, पिक्सल टैग्स, या क्लिअर GIFS भी कहते हैं); ये अद्वितीय आइडेंटिफ़ायर वाले छोटे-छोटे ग्राफिक्स होते हैं जिन्हें हमारी सेवाओं में, उदाहरणार्थ, कुकीज़ डिलीवर करने या उनसे संचार करने के लिए, हमारी सेवाओं के प्रदर्शन को ट्रैक करने व मापने के लिए, हमारी सेवाएँ कितने आगंतुक देखते हैं इस बात की निगरानी के लिए, और हमारे विज्ञापनों की प्रभावशीलता की निगरानी के लिए शामिल किया जा सकता है। कुकीज़ उपयोक्ता की हार्ड ड्राइव या डिवाइस में भंडारित की जाती हैं, जबकि वेब बीकंस को आम तौर पर वेब पेजों में (या किसी ईमेल में) अदृश्य रूप से शामिल किया जाता है।

कुकीज़ के प्रकार

हम निम्नलिखित प्रकार की कुकीज़ का उपयोग करते हैं:

  • सख्त तौर पर आवश्यक (स्ट्रिक्टली नेसेसरी) कुकीज़: ये ऐसी कुकीज़ होती हैं जो आपको सेवाओं के उपयोग, जैसे हमारी वेबसाइटों में यहाँ-वहाँ जाने और उनकी सुविधाओं का उपयोग करने, में सक्षम बनाने के लिए आवश्यक होती हैं (जैसे वे कुकीज़ जो आपको सेवाओं में लॉग-इन करने में सक्षम बनाती हैं)।
  • प्रदर्शन (परफ़ॉर्मेंस) कुकीज़: ये ऐसी कुकीज़ होती हैं जो इस बारे में जानकारी एकत्र करती हैं कि आप और अन्य आगंतुक कब और कैसे हमारी सेवाओं से व्यवहार करते हैं (जैसे किन पेजों को सबसे अधिक देखा जाता है) और इन कुकीज़ द्वारा एकत्र जानकारी का उपयोग हमारी सेवाओं के काम करने के तरीके को बेहतर बनाने में किया जाता है।
  • कार्यक्षमता (फ़ंक्शनेलिटी) कुकीज़: ये ऐसी कुकीज़ होती हैं जो हमारी सेवाओं को आपके द्वारा चुने गए विकल्पों (जैसे, आपकी लॉग-इन जानकारी) को याद रखने और आपकी प्राथमिकताओं के अनुसार कस्टमाइज़ किया गया कंटेंट और सुविधाएँ आपको प्रदान करने में सक्षम बनाती हैं। जैसे, आप किस क्षेत्र में हैं यह याद रखने के लिए कुकी का उपयोग करके आपको प्रासंगिक कंटेंट प्रदान करना।
  • विज्ञापन (एडवर्टाइज़िंग) कुकीज़: ये ऐसी कुकीज़ होती हैं जिनका उपयोग आपको ऐसे विज्ञापन दिखाने के लिए होता है जो आपके लिए और आपकी रुचियों के लिए अधिक प्रासंगिक हैं। हम इन प्रयोजनों से इस प्रकार की जानकारी तृतीय पक्षों से साझा भी कर सकते हैं।

ऊपर वर्णित प्रकारों की कुकीज़ “सत्र (सेशन) कुकीज़” या “स्थायी (परसिस्टेंट) कुकीज़” हो सकती हैं। सत्र (सेशन) कुकीज़ आपके डिवाइस पर केवल तब तक भंडारित रहती हैं जब तक आप सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं, और जैसे ही आप सेवाओं से लॉग-ऑफ़ करते हैं या अपना ब्राउज़र बंद करते हैं, वे मिट जाती हैं। स्थायी (परसिस्टेंट) कुकीज़ आपके द्वारा सेवाओं से लॉग-ऑफ़ कर जाने या अपना ब्राउज़र बंद कर दिए जाने के बाद भी कुछ समय तक आपके डिवाइस में बनी रहती हैं।

तृतीय पक्ष (थर्ड पार्टी) कुकीज़

कुछ कुकीज़ तृतीय पक्षों द्वारा तब रखी जा सकती हैं जब आप सेवाओं का उपयोग करते हैं क्योंकि हमारे द्वारा संलग्न किए गए कुछ तृतीय पक्ष सेवा प्रदाता (तृतीय पक्ष विज्ञापनदाता शामिल) अपनी खुद की कुकीज़ आपकी हार्ड ड्राइव या डिवाइस में रख सकते हैं। ये कुकीज़ आपकी ब्राउज़िंग की आदतों के बारे में उन तृतीय पक्षों को जानकारी दे सकती हैं या इनका उपयोग सुरक्षा के लिए किया जा सकता है। इनमें से कुछ कुकीज़ आपको आपके लिए अधिक प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने में भी मदद करती हैं।

जैसे, हमारी वेबसाइटें Google, Inc. (“Google”) द्वारा प्रदत्त एक वेब विश्लेषण सेवा, Google Analytics का उपयोग करती हैं। Google Analytics अक्रिय कुकीज़ का उपयोग करती है; ये कुकीज़ आपके कंप्यूटर में रखी गईं ऐसी टेक्स्ट फ़ाइलें हैं, जो वेबसाइट को यह विश्लेषण करने में मदद देती हैं कि आगंतुक वेबसाइट का उपयोग कैसे करते हैं। आपके द्वारा वेबसाइट के उपयोग के बारे में कुकी द्वारा रचित जानकारी (जिसमें आपका IP पता शामिल होता है) संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित Google के सर्वरों को भेजी जाएगी व उनमें भंडारित की जाएगी। हमारे अनुरोध पर, Google इस जानकारी का उपयोग वेबसाइट के उपयोग के तरीके के मूल्यांकन के, वेबसाइट संचालकों के लिए वेबसाइट गतिविधि की रिपोर्टें तैयार करने के, और वेबसाइट गतिविधि व इंटरनेट उपयोग से संबंधित अन्य सेवाएँ प्रदान करने के प्रयोजनों से करेगा। जहाँ कानून द्वारा आवश्यक किया जाए वहाँ या जहाँ तृतीय पक्ष Google की ओर से जानकारी को प्रोसेस करते हों वहाँ Google यह जानकारी उन तृतीय पक्षों को अंतरित भी कर सकता है।

इसी प्रकार, हम Facebook पिक्सल सेवा का उपयोग करते हैं। Facebook पिक्सल एक विश्लेषण साधन है जो हमें आपके द्वारा अन्य वेबसाइटों पर की गईं क्रियाओं को समझकर हमारे विज्ञापनों की प्रभावशीलता मापने की सुविधा देता है। हम इसका उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए करते हैं कि Facebook पर हमारे विज्ञापन सही लोगों को दिखाए जाएँ और वे प्रभावशाली हों। जब आप हमारी वेबसाइटों पर आते हैं और कोई क्रिया करते हैं, तो इससे पिक्सल सक्रिय हो जाता है और आपकी उस क्रिया की सूचना Facebook को देता है।

हमारी वेबसाइटों का उपयोग करने के द्वारा आप Google व Facebook द्वारा और ऊपर वर्णित तरीके व प्रयोजनों से, आपसे संबंधित डेटा की प्रोसेसिंग पर सहमति देते हैं।

जब आप तृतीय पक्ष वेबसाइटों या सेवाओं पर जाते हैं, तब तृतीय पक्षों द्वारा रखी गईं कुकीज़

हम तृतीय पक्ष वेबसाइटों और सेवाओं, जिन्हें Niantic होस्ट नहीं करती है, पर भी Niantic और उसकी सेवाओं के लिए उपस्थिति बनाए रखते हैं। यदि आप तृतीय पक्ष वेबसाइटों या सेवाओं पर जाते हैं या उनका उपयोग करते हैं, तो वे तृतीय पक्ष आपके कंप्यूटर या डिवाइस में कुकीज़ या उन्हीं जैसी कोई अन्य टेक्नोलॉजी रख सकते हैं। वे तृतीय पक्ष किन-किन कुकीज़ या उन जैसी अन्य टेक्नॉलजी का उपयोग करते हैं इस बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया तृतीय पक्ष सेवाओं की कुकी नीतियाँ ध्यान से पढ़ें।

कुकी सेटिंग्स

जो कुकीज़ सख्त तौर पर आवश्यक नहीं हैं उन्हें आप, आपकी स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद कुकी बैनर पर मौजूद “Decline” (अस्वीकार करें) टेक्स्ट पर क्लिक करके अस्वीकार कर सकते हैं। साथ ही, हालाँकि अधिकांश ब्राउज़र अपने-आप कुकीज़ स्वीकार करते हैं, पर आप अपने ब्राउज़र विकल्पों में इस प्रकार बदलाव कर सकते हैं कि आपका ब्राउज़र अपने-आप कुकीज़ न स्वीकारे या कुकीज़ स्वीकारने से पहले आपसे पूछे। पर ध्यान रखें कि यदि आप कुकीज़ स्वीकार नहीं करते हैं, तो संभव है कि आप सेवाओं के सभी अंशों या सुविधाओं को एक्सेस न कर पाएँ।

यदि आप सेवाओं का उपयोग जारी रखते हैं तो आप हमारे द्वारा कुकीज़ के उपयोग, जैसा इस कुकीज़ नीति में वर्णित है, पर सहमति देते हैं।