Skip to main content
गोपनीयता खोजकर्ता- बच्चों के लिए गोपनीयता नीति अवलोकन

खोजकर्ताओं, आपका स्वागत है! इस पेज में आपके बारे में उस जानकारी का एक बुनियादी अवलोकन दिया गया है, जिसे हमारे द्वारा उस समय एकत्र किया जाता है जब आप हमारे गेम खेलते हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि हम उस जानकारी का क्या उपयोग करते हैं, उस पर आपका क्या नियंत्रण है और उसे सुरक्षित रखने में मदद के लिए आप क्या कदम उठा सकते हैं।

माता-पिता और जो लोग इन बिंदुओं को अधिक विस्तार से समझना चाहते हैं, उन्हें हमारी पूरी गोपनीयता नीति पढ़ने के लिए समय देना चाहिए।

हम कौन हैं

हम Niantic हैं और हम ऐसे गेम बनाते हैं जिसमें आपके आस-पास की दुनिया को आभासी दुनिया के साथ मिला दिया जाता है। हम कई वेबसाइट्स भी संचालित करते हैं (जैसे यह वाली), लाइव इवेंट और प्रोमोशन्स चलाते हैं और अपने ऑनलाइन स्टोर में चीजें बेचते हैं। हमने इस पेज पर इन चीजों को हमारी ‘सेवाएं’ कहा है।

हम आपके बारे में जो जानकारी एकत्र करते हैं और हम इसका उपयोग कैसे करते हैं

हम वह जानकारी एकत्र करते हैं जो आप हमें प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए, जब आप हमारे गेम्स में उपयोग करने के लिए कोई खाता पंजीकृत करते हैं तो हम आपकी उम्र और आपके द्वारा बनाया गया यूजर नेम एकत्र करते हैं। हम आपका नाम, पता और ईमेल पता जैसी चीजें भी एकत्र कर सकते हैं यदि आप उन विवरणों को साझा करते हैं, उदाहरण के लिए, जब आप किसी गेम में किसी समस्या को ठीक करने में मदद के लिए हमसे संपर्क करते हैं।

चूँकि हमारे गेम वास्तविक दुनिया पर आधारित हैं, इसलिए हम आपके लोकेशन के बारे में भी जानकारी एकत्र करते हैं। हम इस जानकारी का अपने गेम के भीतर कुछ सुविधाओं को संचालित करने में उपयोग करते हैं - उदाहरण के लिए, ताकि आप पोकेमॉन गो में पोकेस्टॉप्स पर आइटम एकत्र कर सकें।

यदि आप हमारी सेवाओं का उपयोग करने के लिए नियांटिकिड्स खाते का उपयोग करते हैं, तो आपके माता-पिता या अभिभावक जिन्होंने यह खाता बनाया है, आपकी कुछ जानकारी देख पाएंगे, उदाहरण के लिए, आपके माता-पिता या अभिभावक ने जहां इस सुविधा को ऑन किया है, वे आपके द्वारा गेम में बनाए गए मित्रों की जानकारी देख सकते हैं।

हम तब भी जानकारी एकत्र करते हैं, जब आप हमारी सेवाओं का उपयोग करते हैं। इसमें यह जानकारी शामिल है कि आप गेम में क्या कर रहे हैं, उदाहरण के लिए, आप पोकेमॉन गो में जब कोई युद्ध जीतते हैं। इसमें उस मोबाइल फ़ोन के बारे में जानकारी भी शामिल है जिसका उपयोग आप हमारी सेवाओं का उपयोग करने में करते हैं। हम इस जानकारी का उपयोग अपनी सेवाओं को संचालित करने और आवश्यकता पड़ने पर आपको सहायता प्रदान करने में करते हैं।

हम आपके द्वारा हमसे साझा की गई जानकारी का उपयोग आपको अन्य कंपनियों द्वारा प्रायोजित विज्ञापन या सामग्री दिखाने में भी कर सकते हैं जिनके साथ हम काम करते हैं (उदाहरण के लिए, आपके इन-गेम अवतार के लिए ब्रांडेड कपड़े)। यदि आपकी उम्र 13 वर्ष से कम है (आपके निवास स्थान के आधार पर 16 या 14 वर्ष से कम), तो जब तक आपके माता-पिता या अभिभावक ने हमें अनुमति नहीं दी है, हम आपको कोई विज्ञापन या प्रायोजित सामग्री नहीं दिखाएंगे।

हम आपकी जानकारी किससे साझा करते हैं

हम अपनी सेवाएँ प्रदान करने और अपना व्यवसाय चलाने में सहायता के लिए अन्य कंपनियों का उपयोग करते हैं। हम आपकी जानकारी इन कंपनियों से साझा कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आपकी जानकारी का उपयोग केवल हमारे निर्देशों के अनुसार करने की अनुमति दी जाती है, किसी अन्य उद्देश्य से नहीं।

जब आप हमारे गेम की कुछ सुविधाओं का उपयोग करते हैं तो आपकी जानकारी अन्य खिलाड़ियों को भी दिखाई देती है। उदाहरण के लिए, जब आप पोकेमॉन गो में पोकेमॉन किसी जिम को असाइन करते हैं, तो आपका यूजर नेम उस जिम में आने वाले अन्य खिलाड़ियों को दिखाई देगा।

कभी-कभी, हमें आपकी जानकारी उन कंपनियों से साझा करने की आवश्यकता हो सकती है जो आपके देश से भिन्न देश में स्थित हैं। जहां हम ऐसा करते हैं, हम ऐसा तरीका अपनाते हैं कि आपकी जानकारी सुरक्षित रहे।

ऐसी स्थितियाँ भी हो सकती हैं जब कानून का अनुपालन करने के लिए आपकी जानकारी साझा करना हमारे लिए आवश्यक हो।

हम आपकी जानकारी कितने समय तक अपने पास रखते हैं

हम आपके बारे में एकत्र की गई जानकारी केवल तभी तक ही रखते हैं जब तक आपको सेवाएं प्रदान करने के लिए हमें उसकी आवश्यकता होती है। उसके बाद, हम या तो उसे हटा देते हैं या इस तरह से बदल देते हैं कि उससे आपकी पहचान नहीं हो पाती है।

हमारे द्वारा आपके बारे में एकत्र की गई जानकारी को आप कैसे नियंत्रित कर सकते हैं

आप हमसे आपके बारे में एकत्र की गई जानकारी की एक प्रति मांग सकते हैं और यदि आपको लगता है कि कुछ गलत है तो आप उसमें बदलाव करने के लिए कह सकते हैं। आप हमसे अपनी जानकारी का उपयोग बंद करने, या इसे पूरी तरह से हटाने के लिए भी कह सकते हैं (लेकिन याद रखें कि आपको सेवाएं प्रदान करने के लिए कभी-कभी हमें आपकी जानकारी की आवश्यकता होती है)।

आप उपरोक्त सभी कार्य यहां सूचीबद्ध विवरण का उपयोग करके हमसे संपर्क करने के द्वारा कर सकते हैं।

हम आपकी जानकारी को कैसे सुरक्षित रखते हैं

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाते हैं कि हम आपकी जानकारी सुरक्षित रखें, उदाहरण के लिए, इसे सुरक्षित रूप से स्टोर करना और केवल उन लोगों को एक्सेस देना जिन्हें इसकी आवश्यकता है।

आप अपनी जानकारी को सुरक्षित रखने में कैसे मदद कर सकते हैं

आपकी जानकारी को सुरक्षित रखना हमारे लिए महत्वपूर्ण है, यही कारण है कि हमने एक गोपनीयता नीति लागू की है। हमारी सेवाओं का उपयोग करते समय अपनी जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद के लिए कुछ चीजें आप भी कर सकते हैं:

  • अपने खाते के लिए यूजर नेम चुनते समय, अपना वास्तविक नाम या किसी भी अन्य ऐसी जानकारी का उपयोग करने से बचें जिनसे कोई आपकी पहचान कर सकता है।
  • हमारे कुछ गेम आपको दोस्तों को जोड़ने की सुविधा देते हैं ताकि आप अन्य लोगों के साथ गेम खेलने का आनंद ले सकें। किसी को मित्र के रूप में जोड़ने से उन्हें आपके बारे में अधिक जानकारी देखने को मिलेगी, इसलिए लोगों को केवल तभी जोड़ें यदि यह जानकारी उन्हें दिखाई देने से आप खुश हैं। कुछ मामलों में, आपके लिए इस सुविधा को आपके माता-पिता या अभिभावक द्वारा सक्षम करने की आवश्यकता होगी - जहां ऐसा मामला है, जब आप कोई नया मित्र बनाते हैं तो हम ईमेल के द्वारा इसके बारे में उन्हें सूचित करेंगे।
  • यदि आपको कभी भी अपने द्वारा साझा की गई जानकारी को लेकर कोई चिंता हो, तो किसी विश्वसनीय वयस्क से बात करें।

यदि इस पेज को पढ़ने के बाद भी आपके मन में अपनी गोपनीयता के बारे में प्रश्न हैं, तो किसी वयस्क से इस बारे में बात करें। आप हमसे संपर्क करने के लिए यहां सूचीबद्ध विवरण का उपयोग भी कर सकते हैं।

अंतिम अपडेट: 24 मई 2022